प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस का दौरा खत्म कर पहुंचे ऑस्ट्रिया, तीसरे ऐसे PM जो…

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Prime Minister Narendra Modi reached Austria : रूस का दो दिवसीय दौरा समाप्त करने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री  (PM) नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं।

Image

PM मोदी ऐसे तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो ऑस्ट्रिया का दौरा कर रहे हैं। इसके पहले Jawaharlal Nehru और इंदिरा गांधी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। 41

साल बाद भारतीय PM के Austria जाने के बाद चर्चा हो रही है कि ये छोटा सा देश भारत के लिए कैसे अहम है।

Image

सबसे अहम ये है कि पीएम मोदी की इस यात्रा से भारत और ऑस्ट्रिया के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच पहले से हो रहे ट्रेड में बढ़ोतरी संभव है.

अभी भारत और ऑस्ट्रिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार ढ़ाई बिलियन America डॉलर के आसपास है।

Image

साल 2021 में भारत ने 1.29 बिलियन अमेरिकी Doller का निर्यात और ऑस्ट्रिया से 1.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आयात किया था। ऐसे में ये व्यापार करीब 2.47 बिलियन अमेरिकी डॉलर का था. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2023 में यह व्यापार 2.93 Billioon डॉलर तक पहुंच गया है।

बिहार से भी छोटा है ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया की बात करें तो क्षेत्रफल के हिसाब से यह भारत के राज्य बिहार से भी छोटा है। ऑस्ट्रिया सिर्फ 83,871 स्कवायर KM में फैला हुआ है और यहां की कुल जनसंख्या करीब 90 लाख है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से यह बिहार से छोटा है और आबादी के मामले में दिल्ली से भी छोटा है। दुनिया में ऑस्ट्रिया की पहचान इस वजह से भी है, क्योंकि यह दुनिया के टॉप रहने योग्य देशों में से एक है।

साल 1983 में तत्‍कालीन PM इंदिरा गांधी ऑस्ट्रिया गई थीं और ऑस्ट्रिया का ये उनका दूसरा दौरा था। इंदिरा गांधी इससे पहले 1971 में भी ऑस्ट्रिया गई थीं।

उनसे पहले देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू ने 1955 में ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा की थी।

भारत के PM के अलावा 1999 में तत्कालीन President KR नारायणन, 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने ऑस्ट्रिया की यात्रा की थी।

Share This Article