Latest Newsझारखंडटेस्ट सीरीज में भारत को अधिक सवालों के जवाब देने होंगे: पोंटिंग

टेस्ट सीरीज में भारत को अधिक सवालों के जवाब देने होंगे: पोंटिंग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सिडनी: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ टीम है और सीरीज के बीच में ही कप्तान विराट कोहली का स्वदेश लौटने से उनकी टीम में अनिश्चितता आएगी।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की मौजूदा विजेता भारत को आस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और कप्तान कोहली अंतिम तीन मैचों में नहीं खेलेंगे और स्वदेश लौट जाएंगे, क्योंकि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण पत्नी अनुष्का शर्मा के पास होंगे।

पोंटिंग का यह भी मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के लौटने से मेजबान टीम इस बार भारतीय के लिए मुसीबतें खड़ा करेंगी। गेंद से छेड़छाड़ के कारण स्मिथ और वार्नर 2018-19 में आस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा नहीं थे, जब भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी।

पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, एक चीज, जिसके बारे में हमने बात नहीं की, वह यह कि पिछली बार भारतीय टीम काफी मजबूत थी। लेकिन शीर्षक्रम में वे (स्मिथ और वार्नर) नहीं थे। ये किसी भी टीम के लिए बहुत बड़ा अंतर पैदा करती है।

उन्होंने कहा, भारत को विराट कोहली की बल्लेबाजी और कप्तानी की कमी खलेगी (अंतिम तीन टेस्ट मैचों में)। इससे खिलाड़ियों पर दबाव पड़ेगा। आप सोचेंगे कि अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी संभालेंगे, लेकिन इससे उन पर और ज्यादा दबाव पड़ेगा। साथ ही उन्हें नंबर-4 जैसे महत्वपूर्ण स्थान के लिए अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ेगा।

पूर्व कप्तान का मानना है कि एडिलेड टेस्ट में आस्ट्रेलिया को डेविड वार्नर और जोए बर्न्‍स से पारी की शुरुआत करानी चाहिए।

उन्होंने कहा, बर्न्‍स ने ज्यादा कुछ गलत नहीं किया है। अगर आप पिछले सीजन को देखें तो ब्रिस्बेन में पहले टेस्ट में उन्होंने अच्छा किया था।

spot_img

Latest articles

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

शिरडी में सम्मानित हुए ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और सुनील निकम

शिरडी परिक्रमा यात्रा 2026 में देश-विदेश से जुटे लाखों श्रद्धालु शिरडी: साईं नगरी शिरडी में...

खबरें और भी हैं...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...