इंडियन बैंक का चालू वित्त वर्ष में 5,500 करोड़ रुपये के डूबे कर्ज की वसूली का लक्ष्य: एमडी

इंडियन बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 में 5,500 करोड़ रुपये तक के डूबे कर्ज की वसूली का लक्ष्य तय किया, पहली तिमाही में 1,885 करोड़ रुपये की वसूली दर्ज।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Indian Bank Loan Recovery : सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) में 5,500 करोड़ रुपये के डूबे कर्ज (एनपीए) की वूसली का लक्ष्य रखा है।

चन्नई स्थित इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) बिनोद कुमार ने बातचीत में कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक 1,885 करोड़ रुपये की वसूली कर चुका है। हमारा पूरे वित्त वर्ष में 4,500 से 5,500 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य है। वित्त वर्ष के अंत तक निर्धारित लक्ष्य हासिल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।