आम जनता पर महंगाई का वार, घरेलू LPG सिलेंडर के ₹60 बढ़ गए दाम, जानिए नई कीमत

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई नई दरें आज यानी कि  7 मार्च से लागू कर दी गई हैं। बात करें घरेलू एलपीजी सिलिंडर की तो दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत ₹853 से बढ़कर ₹913 हो गई है। कीमत बढ़ने के बाद अब लोगों को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। गैस कंपनियों द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार, यह बढ़ोतरी पूरे देश में लागू की गई है, हालांकि अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल क्रूड ऑयल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में समय-समय पर बदलाव किया जाता है। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों, खासकर मध्यम और निम्न आय वाले परिवारों के बजट पर असर पड़ने की उम्मीद है। गौरतलब है कि LPG सिलेंडर की कीमतों की आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में समीक्षा की जाती है, और इसी के आधार पर नई दरें लागू की जाती हैं।

कमर्शियल सिलेंडर के भी दाम बढ़े

सिर्फ घरेलू गैस ही नहीं, बल्कि कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं। 19 kg वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹115 की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत लागू होने के बाद, दिल्ली में 19 kg वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब लगभग ₹1,883 हो जाएगी। मुंबई में इसकी कीमत लगभग ₹1,835 हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े हुए दाम से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग बिजनेस का खर्च भी बढ़ सकता है। इसका असर भविष्य में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।