रांची RIMS से पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी के साथ कैदी फरार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान RIMS के कैदी वार्ड से दुमका से इलाज के लिए लाया गया एक कैदी शनिवार सुबह फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिद्धेश्वर ओरिया नाम के कैदी को दुमका पुलिस इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल लाई थी।

वह शनिवार सुबह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया।

बताया जाता है कि सिद्धेश्वर ओरिया दुमका जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहा था।

तबीयत खराब होने के बाद उसे शुक्रवार देर रात रांची लाया गया था, इसी बीच वह अगली सुबह हथकड़ी की रसीद काट हथकड़ी लगे हुए फरार हो गया।

इसकी सूचना मिलते ही बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी।

वायरलेस पर पूरे जिले को अलर्ट कर कैदी की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Share This Article