Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां मासूम बच्ची से दुष्कर्म, पांचवीं क्लास का छात्र है...

झारखंड में यहां मासूम बच्ची से दुष्कर्म, पांचवीं क्लास का छात्र है आरोपी पड़ोसी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img
  • तबीयत खराब होने पर मासूम ने रो-रोकर सुनाई अपनी पीड़ा, FIR दर्ज

जमशेदपुर: परसूडीह की रहने वाली एक तीन साल की बच्ची के साथ 12 वर्षीय पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का शर्मसार करने वाला मामले सामने आया है।

घटना 4 नवम्बर की है। परिजनों ने बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद जब उससे पूछताछ की तो 5 नवम्बर को उसने घटना की पूरी जानकारी दे दी। इसके तीन दिनों के बाद परसूडीह थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर बालबंदी गृह भेज दिया है।

क्या है मामला

आरोपी पांचवीं कक्षा का छात्र है और उसके पिता मजदूर हैं। बच्ची का पिता गाड़ी लेकर बाहर गया था। पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का निवासी है।

आरोपी लड़का उसी मकान में किराएदार है, जिसमें बच्ची रहती है। चार नवंबर को बच्ची के पिता ट्रक लेकर बाहर गए थे, जबकि उसकी मां किसी काम से बाहर गयी थी। इस दौरान आरोपी बच्ची को अपने घर के पास जंगल में लेकर गया और दुष्कर्म किया। बच्ची की मां जब आई तो वह घर में रो रही थी।

ऐसे हुआ खुलासा

मां के अनुसार, उसे लगा कि वह घर में नहीं थी, इसलिए रो रही होगी। लेकिन दूसरे दिन पांच नवम्बर को जब उसने पेट के नीचे दर्द होने की बात कही तो शक हुआ।

पूछने पर उसने बताया कि पड़ोस वाले भैया ने उसके साथ गलत किया और उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। उसके बाद बच्ची की मां ने आरोपी घर के लोगों को उसके बारे में जानकारी दी और बच्ची को तुरंत ही सोपोडेरा फुटबॉल मैदान के पास रहने वाले चिकित्सक के पास ले गई, जहां इलाज कराया।

अस्पताल में बच्ची भर्ती

बच्ची की मां ने बताया कि उसके पति ट्रक लेकर बाहर गए थे और सात नवम्बर को जब लौटकर आए तो उनलोगों ने इसकी शिकायत परसूडीह थाने में की।

यहां से सदर अस्पताल ले जाकर बच्ची को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बच्ची की तबीयत ठीक बताई है। अस्पताल में उसकी चिकित्सा जांच कराई गई।

spot_img

Latest articles

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हमला, इस्लामाबाद दहल उठा

Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की...

खबरें और भी हैं...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...