Homeविदेशविश्व में कोरोना से करीब 38 लाख लोगों की मौत

विश्व में कोरोना से करीब 38 लाख लोगों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन: विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है और इससे अब तक 17.58 करोड़ अधिक लोग संक्रमित हो चुके है तथा करीब 38 लाख लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 58 लाख 87 हजार 388 हो गयी है जबकि 37 लाख 99 हजार 979 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है।

यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 34 लाख 61 हजार 923 हो गयी है और 5,99,769 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी है।

दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है।

पिछले 24 घंटों में 70,421 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 95 लाख 10 हजार 410 हो गया।

इस दौरान एक लाख 19 हजार 501 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 81 लाख 62 हजार 947 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

सक्रिय मामले 53,001 और घटकर अब नौ लाख 73 हजार 158 रह गये हैं।

इस दौरान 3921 मरीजों की मौत हो गयी।

देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 74 हजार 305 हो गयी है।

ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है।

इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.74 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि करीब 4.87 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।

संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.02 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.10 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 53.30 लाख हो गयी है और 48,721 मरीजों की मौत हो चुकी है।

रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51.48 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.24 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 45.81 लाख से अधिक हो गयी है और 1.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है।

इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.44 लाख से अधिक हो गयी है और 1.27 लाख से अधिक लाेगों की जान जा चुकी है।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है।

अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41.24 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 85,343 है।

स्पेन में इस महामारी से 37.33 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,501 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलंबिया में कोरोना वायरस से 37.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 95,778 लोगों ने जान गंवाई है।

जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.23 लाख से अधिक हो गई है और 89,849 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच ईरान ने संक्रमण के मामले में पोलैंड को पीछे छोड़ दिया है और वहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30.28 लाख से ज्यादा हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 82,098 पहुंच गया है।

पोलैंड में कोरोना से 28.77 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 74,573 लोग जान गंवा चुके हैं।

मैक्सिको में कोरोना से 24.54 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से करीब 230,150 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.83 लाख से अधिक है और 53,795 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं।

पेरू में संक्रमितों की संख्या 20.01 लाख पहुंच गयी है, जबकि 1.88 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 19.11 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 52,879 लोगों की मौत हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 17.47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 57,765 लोगों की मौत हो चुकी है।

नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,989 लोगों की मौत हो चुकी है।

चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,225 लोग जान गंवा चुके हैं।

महामारी के उद्गम स्थल वाले देश चीन में 10.33 लाख कोरोना से संक्रमित है तथा 4,846 लोगों की मौत हो चुकी है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.42 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 21,723 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है जहां 8.26 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 13,118 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...