अमेरिका के टेनेसी में भारी बारिश, 22 लोगों की मौत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नाशविले: अमेरिका के टेनेसी में भारी बरसात में 22 लोगों की जान चली गई। यहां 17 इंच बारिश हुई है।

बारिश के कारण सड़कें बह गई हैं। मोबाइल टावर उखड़ गए हैं। दूरसंचार सेवा ठप हो गई है। बड़ी संख्या में लोग लापता बताए गए हैं।

कई लोग अपनों से बिछड़ गए हैं। हम्फरेज काउंटी स्कूल्स में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा निरीक्षण समन्वयक क्रिस्टी ब्राउन ने बताया कि आपात सेवा में लगे लोग घर-घर जाकर तलाश कर रहे हैं। लापता लोगों में से अधिकतर पास के इलाकों के रहने वाले हैं।

वेवर्ली के मेयर वैलेस फ्रेजियर का कहना है कि बाढ़ में मरने वालों में बच्चों के साथ बुजुर्ग भी शामिल हैं। भारी बारिश के कारण चारों ओर तबाही का मंजर है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एक रेस्टोरेंट के मालिक कैंसेस क्लीन ने शनिवार सुबह एक पुल से वेवर्ली शहर में बाढ़ का भयानक मंजर देखा।

उन्होंने बताया कि दो लड़कियां अपने कुत्ते को लेकर जा रही थीं। दोनों सैलाब में बह गईं। उन्हें बचाया नहीं जा सका।

राषट्रपति जो बाइडन ने टेनेसी के लोगों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को गवर्नर के साथ बात कर मदद करने के आदेश दिए हैं।

Share This Article