मंगल ग्रह पर बच्चे पैदा कर सकेंगे इंसान!

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टोक्यो: कुछ वैज्ञानिकों का दवा है कि मंगल ग्रह पर इंसान बच्चे पैदा कर सकता है।

इसका कारण है अमतरराष्टीय अंतरिक्ष स्टेशन से सी सलामत वापस लाए गए वह स्पर्म के न्यूक्लियस जिन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगल पर स्पर्म 200 साल तक रह सकता है। एक्सपर्ट्स को अभी तक लगता था कि स्पेस के रेडिएशन से हमारा डीएनए खराब हो जाएगा और प्रजनन नामुमकिन।

इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन पर 6 साल तक चूहे का स्पर्म रखा रहने के बाद भी स्वस्थ पाया गया। 66 चूहों से लिए गए सैंपल्स को 2012 में 30 से ज्यादा ग्लास ऐंप्यूल्स में रखा गया था।

इसके बाद वैज्ञानिकों ने सबसे बेहतर सैंपल से बच्चे को पैदा करने का फैसला किया।

4 अगस्त, 2013 को 3 सैंपल्स को आईएसएस के लिए लॉन्च किया गया और तीन को जापान के सुकूबा में वैसी ही कंडीशन्स में रखा गया जिनमें कई रेडिएशन शामिल थे।

पहला बॉक्स 19 मई, 2014 को वापस लाया गया और सैंपल के अनैलेसिस के बाद प्रॉजेक्ट जारी रखा गया। दूसरा बॉक्स 11 मई, 2016 को लाया गया। तीसरा 3 जून, 2019 को लौटा।

धरती पर लौटने के बाद टीम ने आरएनए सीक्वेंसिंग की मदद से देखा कि सैंपल्स में कितना रेडिएशन पहुंचा है।

उन्होंने पाया कि आईएसएस ट्रिप से स्पर्म के न्यूक्लियस पर फर्क नहीं होता है। धरती पर रखे बॉक्स भी जापान की यामानाशी यूनिवर्सिटी पहुंचाए गए।

ड्राई-फ्रीज करके भेजे गए स्पर्म को रीहाइड्रेट किया गया और फिर फ्रेस ओवरी सेल्स में इंजेक्ट किया गया।

प्रफेसर सयाका वकायमा के मुताबिक जेनेटिक रूप से कई सामान्य बच्चे पैदा हुए। उनमें कोई डिफेक्ट नहीं पाया गया।

प्रफेसर सयाका ने इसे मानव सभ्यता के लिए अहम खोज बताया है। यह स्टडी साइंस अडवांसेज जर्नल में छपी है।

Share This Article