Homeटेक्नोलॉजीदुनियाभर में डाउन हुआ इंटरनेट, घंटे भर ठप रहे वेबसाइट और ऐप्स

दुनियाभर में डाउन हुआ इंटरनेट, घंटे भर ठप रहे वेबसाइट और ऐप्स

Published on

spot_img

वॉशिंगटन: तकनीकी खामी की वजह से गुरुवार रात करीब 45 मिनट तक अमेजॉन, पेटीएम सहित कई वेबसाइट्स और एप्स ने काम करना बंद कर दिया।

बताया जाता है कि यह समस्या इंटरनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर अकामाई में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुई।

कंपनी ने इसके बाद एक बयान जारी कर बताया कि उक्त खामी को दूर कर लिया गया है और इंटरनेट अब पहले की भांति काम करने लगा है।

बताया जा रहा है कि अकामाई में आई गड़बड़ी से जोमैटे, पेटीएम, डिज्नी हॉटस्टार, सोनी लिव, प्लेस्टेशन नेटवर्क, एचएसबीसी बैंक और ब्रिटिश एयरवेज की ऑनलाइन सर्विस ठप हो गई थी।

इंटरनेट आउटेज ट्रैकर डाउनडेक्टर के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 8.55 बजे इंटरनेट आउटेज शुरू हुआ। अकामाई के इंजीनियरों ने इस समस्या को 10.20 बजे तक खत्म कर दिया।

इंटरनेट की यह समस्या केवल भारत में न होकर पूरे विश्व में देखी गई। इससे कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड समेत कई अन्य देश भी प्रभावित हुए।

इन देशों में इंटरनेट से चलने वाले कई ऐप्स ने काम करना बंद कर दिया था। बड़ी बात यह रही कि इंटरनेट का डाउनटाइम काफी कम रहा और इसे समय रहते ठीक कर लिया गया।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...