मासूम की एक गलती को लेकर मां ने की बेरहमी की सारी हदें पार, लोहे के गर्म रॉड प्राइवेट पार्ट में की घुसाने की कोशिश

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नाइजीरिया: दुनिया में मां के ममत्व को लेकर मिसाले दी जाती हैं। कहते है कि मां अपने बच्चों से अपार प्यार करती है।

कभी मौत का खतरा सामने आए तो वह बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान देने में भी गुरेज नहीं करती है। लेकिन ये घटना आपका दिल दहला देगी।

दरअसल एक मां ने 5 साल की मासूम के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। मां ने लोहे की गर्म रॉड बेटी के प्राइवेट पार्ट में घुसाने की कोशिश की, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।

इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरिया के अडामावा प्रांत में ये खौफनाक घटना हुई। मां ने मासूम के प्राइवेट पार्ट में लोहे की गर्म रॉड घुसाने की कोशिश की।

इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मां का नाम आयशा मोहम्मद है। उसकी उम्र 18 साल है। वह बच्ची की सौतेली मां है।

मालूम हो कि बच्ची की गलती बस इतनी थी कि उसने बिस्तर पर पेशाब कर दी थी। मासूम की मां उससे बहुत चिढ़ती है।

आरोपी महिला अपनी सौतेली बेटी को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है। बच्ची की सगी मां का उसके पिता से तलाक हो चुका है। बच्ची की कस्टडी अभी पिता के पास है।

ज्ञात हो कि वारदात के बाद आनन-फानन में मासूम को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की सौतेली मां ने अत्याचार की सारे हदें पार कर दीं।

उसने मासूम के प्राइवेट पार्ट में लोहे की गर्म रॉड घुसाने की कोशिश की और गुप्तांग के पास कई जगह दागा भी है।

इस दौरान बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्ची के रोने की आवाज से पड़ोसियों को अनहोनी का शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले का खुलासा हुआ। इस मामले पर पुलिस कमिश्नर एलियू अदामू ने जांच के आदेश दे दिया है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article