ईरान ने दुबई के पास विशाल तेल टैंकर पर किया हमला, ट्रंप की ईरान को तबाह करने की चेतावनी

ईरान-इजराइल तनाव के बीच दुबई तट के पास तेल से भरे कुवैती टैंकर ‘अल-सल्मी’ पर हमला, जहाज में लगी आग; होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुबई : ईरान और इजराइल के बीच चल रहा युद्ध अब और भड़क गया है। सोमवार को ईरान ने दुबई के तट के पास पूरी तरह से कच्चे तेल से भरे एक टैंकर पर हमला कर दिया, जिससे उसमें आग लग गई। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता नहीं खोला, तो अमेरिका उसके ऊर्जा संयंत्रों और तेल कुओं को पूरी तरह से नष्ट कर देगा।

कुवैत के झंडे वाले जहाज ‘अल-सल्मी’ पर हुआ यह हमला खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों की कड़ी का ताजा मामला है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद से मिसाइलों और ड्रोन के जरिए लगातार ऐसे हमले हो रहे हैं। कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, इस टैंकर पर हमले की खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल देखा गया। यह जहाज करीब 20 लाख बैरल तेल ले जाने में सक्षम है, जिसकी वर्तमान कीमत 200 मिलियन डॉलर (करीब 20 करोड़ डॉलर) से अधिक है। जहाज के मालिक ‘कुवैत पेट्रोलियम कॉर्प’ ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और समुद्र में तेल रिसाव की आशंका है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।