ईरान ने अफगान शरणार्थियों को देश से निकाला

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तेहरान: अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) की सत्ता आने के बाद भाग कर Iran पहुंचे अफगानी नागरिकों (Afghan citizens) को अब ईरान में भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

ईरान (Iran) ने तीन हजार से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को देश से निकाल दिया है। इन्हें जबरन अफगानिस्तान (Afghanistan) भेज दिया गया है।

अफगानिस्तान में तालिबान के हाथों में सत्ता आने के बाद भारी संख्या में अफगानी नागरिकों का पलायन हुआ था। भयानक आर्थिक स्थितियों व दुरूह जीवन के कारण अफगानिस्तान छोड़कर भागे लोगों में से बड़ी संख्या ईरान गई थी।

अनुमान है कि इस समय अफगानिस्तान के 40 लाख से अधिक नागरिक ईरान में रह रहे हैं। ईरान इन अफगानी नागरिकों को अपने देश के लिए मुसीबत मानता है। इसीलिए इन्हें देश से निकालने का फैसला किया गया है।

ईरान ने अफगान शरणार्थियों को देश से निकाला Iran expels Afghan refugees

घटनाक्रम से तालिबान के अधिकारी हैरान

Iran के नागरिकों को हिरासत में लेकर जबरन अफगानिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बीते दो दिनों के भीतर ईरान सरकार ने 3123 अफगानी नागरिकों को अवैध रूप से ईरान में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद इन्हें इस्लाम कला और पुले अब्रीशाम सीमाओं से वापस अफगानिस्तान भेज दिया गया। इस घटनाक्रम से Taliban के अधिकारी हैरान हैं।

ईरान ने अफगान शरणार्थियों को देश से निकाला Iran expels Afghan refugees

तालिबान ने Iran अधिकारियों से अपील की

Taliban की अंतरिम सरकार के शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय के अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि हेरात व निमरूज प्रांतों की सीमाओं से Iran में शरणार्थी के रूप में रह रहे अफगानी नागरिक वापस आ चुके हैं।

तालिबान ने Iran अधिकारियों से अफगानी शरणार्थियों से उचित व्यवहार करने की अपील भी की है।

Share This Article