युद्धविराम दावों के बीच इस्राइली सेना का बड़ा बयान, कहा- हिज्बुल्ला के खिलाफ जमीनी लड़ाई जारी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुबई : इस्राइल की सेना ने बुधवार को कहा कि लेबनानी मिलीशिया हिज्बुल्ला के खिलाफ युद्ध में उसकी लड़ाई और जमीनी अभियान जारी है। सेना ने एक बयान जारी कर स्वीकार किया कि युद्ध जारी है, जबकि मध्यस्थ पाकिस्तान ने कहा था कि ईरान युद्ध में दो सप्ताह के युद्धविराम के तहत इस्राइल अपने हमलों को रोक देगा। इस्राइल ने युद्धविराम से पहले तक ईरान पर किए गए हमलों को अलग से स्वीकार किया।

इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इस्राइल ईरान के साथ हुए युद्धविराम का सम्मान करता है और हिज्बुल्ला से उसकी लड़ाई जारी रहेगी। हिज्बुल्ला ने अब तक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी ”सभ्यता” को नष्ट करने की अपनी धमकियों से पीछे हटने के बाद ईरान, अमेरिका और इस्राइल बुधवार को दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।