जगन्नाथपुर मेला से पहले बड़ी कार्रवाई, 525 किलो जावा महुआ मौके पर किया गया नष्ट

जगन्नाथपुर रथ मेला से पहले उत्पाद विभाग और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 90 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जबकि 525 किलो जावा महुआ मौके पर नष्ट किया गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jagannathpur Rath Mela : जगन्नाथपुर रथ मेला से पहले अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने मंदिर के आसपास चल रहे अवैध चुलाई शराब के अड्डों पर छापेमारी कर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

अभियान के दौरान 90 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई, जबकि 525 किलो जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

इस संयुक्त अभियान में उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ विधानसभा, जगन्नाथपुर और धुर्वा थाना की पुलिस भी शामिल रही। प्रशासन ने साफ किया है कि रथ मेला को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।