झारखंड के लोगों के हितों की रक्षा को लेकर मुखर रहते थे जगरनाथ महतो: चन्द्र प्रकाश चौधरी

उनके निधन से झारखंड (Jharkhand) को अपूरणीय क्षति हुई है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और दुख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों को ताकत दें

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Giridih के MP चंद्रप्रकाश चौधरी (Chandra Prakash Chowdhary) ने राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) के निधन पर दु:ख जताया है।

उन्होंने कहा कि वे जगरनाथ महतो के निधन से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उनसे व्यक्तिगत संबंध हमेशा मधुर बना रहा। इलाज के क्रम में चेन्नई जाकर भी उनका हाल-चाल लिया।

जगरनाथ महतो का जीवन संघर्षशील था: चंद्रप्रकाश

उन्होंने कहा कि जगरनाथ महतो का जीवन संघर्षशील था। झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण व सशक्त भूमिका था। झारखंड व यहां के लोगों के हितों की रक्षा के लिए मुखर बने रहते थे।

उनके निधन से झारखंड (Jharkhand) को अपूरणीय क्षति हुई है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और दुख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों को ताकत दें।

Share This Article