जमशेदपुर से झपट्टामार गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, 25 मोबाइल…

गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने अलग-अलग कंपनी के 25 फोन, एक SBI का ATM कार्ड, 33 हजार रुपए नकद और एक स्कूटी बरामद किया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: झपट्टा मार गिरोह (Pounce Gang) के एक सदस्य को गोलमुरी पुलिस (Golmuri Police) ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने अलग-अलग कंपनी के 25 फोन, एक SBI का ATM कार्ड, 33 हजार रुपए नकद और एक स्कूटी बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

16 नवंबर की रात गोलमुरी थाना अंतर्गत नीलडीह सिग्नल, गोलमुरी चर्च रोड के पास तथा अन्य स्थानों में स्कूटी एवं बाइक पर पीछे बैठी महिलाओं से पर्स छिनतई करने का मामला दर्ज हुआ था।

इसी मामले में पुलिस ने सिदगोड़ा के विद्यापति नगर निवासी शुभम कुमार को गिरफ्तार किया। शुभम के पकड़े जाने के बाद कुल पांच कांडों का उद्भेदन हुआ। आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

Share This Article