झारखंड में पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर, बोकारो और साहेबगंज में मिले सबसे अधिक मरीज़, एक मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के बोकारो जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है। हालांकि सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 24 लोग स्वस्थ हुए। इसके विपरीत इस दौरान 27 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से छह, साहेबगंज और बोकारो से पांच- पांच नए मरीज मिले हैं।

रांची, चतरा, और दुमका से दो-दो नए मरीजों की पहचान हुई। इसी तरह देवघर,गिरिडीह,जामताड़ा,खूंटी और रामगढ़ से एक-एक मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 200 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 41 हजार, 817 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक पांच हजार,129 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।

राज्य में कुल एक करोड़,17 लाख, 09 हजार, 022 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 254 सक्रिय केस हैं।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.44 प्रतिशत है।

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 48 है।

तीन मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85 हजार 373 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83 हजार, 737 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share This Article