बेटी की शादी में लिए थे 5.50 लाख उधार, वापस नहीं देने पर पड़ोसी ने की थाने में शिकायत

जिसमें से 3 लाख रुपए उनके थे और 2.50 लाख रुपए उन्होंने अपने रिश्तेदारों से माँगे थे, अब शादी के बाद पड़ोसी पैसे देने में आनाकानी कर रहा है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: आदित्यपुर थाना (Adityapur Police Station) क्षेत्र के शर्मा बस्ती में एक पड़ोसी को मदद करना भारी पड़ गया।

बता दें की एक दंपति ने अपने पड़ोसी को बेटी की शादी (Marriage of Daughter to Neighbor) कराने के लिए 5.50 लाख रुपए उधार दिए थे।

जिसमें से 3 लाख रुपए उनके थे और 2.50 लाख रुपए उन्होंने अपने रिश्तेदारों से माँगे थे। अब शादी के बाद पड़ोसी पैसे देने में आनाकानी कर रहा है

सारा पैसा चेक के माध्यम से दिया

इस मामले को लेकर पति संजय सिंह और पत्नी रीता देवी ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत (Written Complaint) दी है। पत्नी ने बताया कि सारा पैसा उन्होंने चेक के माध्यम से दिया था, जिसका साक्ष्य उनके पास है। थाना प्रभारी ने मामले में जल्द कार्यवाही करने का आशवासन दिया है।

Share This Article