जमशेदपुर में खौफनाक वारदात: 20 लाख की रंगदारी न देने पर कारोबारी राज कुमार साह के घर तड़ातड़ फायरिंग

जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके में कारोबारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने के बाद अपराधियों ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जमशेदपुर से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज खबर आ रही है, जहां अपराधियों ने तांडव मचाते हुए पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में रहने वाले बड़े कारोबारी राज कुमार साह से अपराधियों ने फोन पर 20 लाख रुपये की मोटी रंगदारी मांगी थी। जब कारोबारी ने पैसे देने से मना कर दिया, तो मंगलवार की देर रात अपराधियों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने महज 5 घंटे के अंतराल में एक के बाद एक दो बार ताबड़तोड़ फायरिंग की। अपराधियों ने घर के बाहर खड़ी कारोबारी की थार गाड़ी को निशाना बनाते हुए उस पर तड़ातड़ गोलियां बरसा दीं। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग खौफ के साए में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से गोलियों के तीन खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन सरेआम हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।