जमशेदपुर के दो अलग अलग जगहों में एक महिला और पुरुष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

घटना के बाद सोनारी पुलिस को सुचना मिलते ही उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MGM कॉलेज भेज दिया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जमशेदपुर में दो अलग अलग जगहों पर एक महिला और एक पुरुष ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। बता दें कि सोनारी भागवत बस्ती में एक अधेड़ ने अपने घर में में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद सोनारी पुलिस को सुचना मिलते ही उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MGM कॉलेज भेज दिया। मृतक की पहचान घनश्याम सिंह (53) के रूप में हुई है।

दूसरी घटना

बिरसानगर जोन नंबर आठ में रहने वाली महिला ने घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें की महिला फुटुक देवी ने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था और वह मानिसक रूप से कमज़ोर थी।

परिजन उसे फंदे से उतारकर तत्काल इलाज के लिए MGM Hospital ले गए थे लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Share This Article