झारखंड : मां ने खाना बनाने को लेकर डांटा, तो बेटी ने कर ली आत्महत्या

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में बाबूडीह बस्ती शिव मंदिर के पास रहनेवाली 15 वर्षीय ने नेहा कुमारी का शव घर के कमरे में ही फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों का कहना है कि नेहा ने आत्महत्या की है।

बताया जा रहा है कि नेहा कुमारी साकची स्थित काशीडीह गुरुनानक हाई स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। शनिवार की रात को उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर नेहा के शव को फंदे से नीचे उतारा। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों द्वारा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नेहा के पिता फूलचंद मंडल सब्जी बेचते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात नेहा को उसकी मां ने खाना बनाने को लेकर डांटा था। उसके बाद नेहा रसोई में खाना बनाने गयी।

खाना बनाने की तैयारी करने के बाद नेहा अपने कमरे में चली गयी। उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आयी। इस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने सीढ़ी लगाकर वेंटिलेटर से कमरे के अंदर झांककर देखा, तो नेहा को

फांसी के फंदे से लटका पाया।नेहा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत के बाद से माता-पिता और भाई-बहन रो-रोकर बेहाल हैं। इधर, पुलिस ने नेहा के पिता फूलचंद मंडल के बयान पर यूडी केस दर्ज किया है।

Share This Article