नदी में डूबने से हुई युवक की मौत, 13 घंटे बाद मिला शव

बागबेड़ा गांधीनगर निवासी राजा मुंडा (33) का शव बुधवार सुबह जुगसलाई शिव घाट से 13 घंटे बाद बरामद हो गया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जुगसलाई शिव घाट (Jugsalai Shiv Ghat) में सुबह के समय एक युवक स्नान करने आया था। जिस दौरान उसकी डूबने से मौत (Death by Drowning) हो गयी।

13 घंटे बाद मिला शव

बागबेड़ा गांधीनगर निवासी राजा मुंडा (33) का शव बुधवार सुबह जुगसलाई शिव घाट से 13 घंटे बाद बरामद हो गया।

कपड़ा मिला शव नही

राजा मुंडा (Raja Munda) मंगलवार शाम बड़ौदा घाट स्थित खरकई नदी में नहाने के दौरान डूब गया था। घर नहीं लौटने के कारण परिजन तलाश करते हुए नदी किनारे गए तो कपड़ा मिला था। इससे पूर्व पार्षद किशोर यादव ने पुलिस को सूचना देकर ट्रक चालक के डूबने की आशंका जताई थी।

नदी के किनारे मिला शव

पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से अंधेरा होने से पहले नदी में शव ढूंढा, लेकिन नहीं मिला। बुधवार सुबह होते ही पुलिस, पूर्व पार्षद व परिजन नदी किनारे पहुंच गए। शव जुगसलाई शिवघाट (Shav Jugsalai Shivghat) में नदी किनारे से मिला।

परिवार वालें ग़मगीन

बताया जाता है कि राजा मुंडा (Raja Munda) मंगलवार दोपहर प्रधान टोला निवासी एक महिला के अंतिम संस्कार में श्मशान घाट गया था, जहां शराब भी पी थी और नशे की हालत में नहाने नदी चला गया था।

इधर, शव मिलने से ट्रक चालक की पत्नी और पांच बच्चों को रोने से नदी किनारे खड़े लोग भी गमगीन हो गए। पत्नी चांदनी मुंडा के बयान पर पुलिस ने यूडी के तहत केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया। शव का अंतिम संस्कार अंत्योदय संस्था (Antyodaya Sanstha) ने कराया है।

Share This Article