जमशेदपुर के कदमा में लोडेड देसी कट्टा और दो गोलियों के साथ दो युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामजनम नगर में पुलिस ने छापेमारी कर लोडेड देसी कट्टा, कारतूस और एक आईफोन के साथ दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। (27 words)

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur news : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, दो गोलियां और एक आईफोन बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

मामला रामजनम नगर का है। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि समीर नाग नाम का युवक अपने एक साथी के साथ इलाके में मौजूद है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कदमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम जब समीर नाग के घर पहुंची, तो एक कमरे में दोनों युवक बैठे मिले। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान समीर की जेब से एक सफेद रंग का आईफोन मिला।

वहीं, समीर की निशानदेही पर रसोई में बर्तनों की ट्रे में छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद की गई। इसके अलावा, दूसरे युवक शुभम कुम्हार की जेब से भी एक गोली मिली। पुलिस ने कुल एक देसी कट्टा और दो गोलियां जब्त की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजनम नगर काली मंदिर रोड निवासी 20 वर्षीय समीर नाग उर्फ आदित्य नाग और भाटिया बस्ती रोड नंबर-12 निवासी 19 वर्षीय शुभम कुम्हार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, समीर नाग का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में कदमा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने 28 अक्टूबर 2026 को कदमा थाना कांड संख्या 121/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।