
Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में एक दुखद घटना सामने आई है। 55 साल की माया रानी घोष ने अपने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। यह घटना मंगलवार को हुई, जब उनका बेटा तपन घोष काम से घर लौटा और मां को फंदे पर लटका देखा। तपन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीतारामडेरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने इसे खुदकुशी का मामला माना है। तपन ने बताया कि उनकी मां लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। पति की मृत्यु के बाद माया रानी अकेलापन और तनाव में थीं।
