झारखंड में यहां पहली बार स्टेशन पर किसी यात्री की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन पर कोरोना जांच अभियान के दौरान एक यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसका सैंपल 11 मार्च को मुंबई की ट्रेन से उतरने पर लिया गया था और जांच रिपोर्ट रविवार को मिली है।

दूसरी ओर पूर्वी सिंहभूम में सोमवार को 11 पॉजिटिव मिले हैं।

मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने से टाटानगर स्टेशन पर 23 फरवरी से जिला सर्विलांस टीम के कर्मचारी मुंबई और अहमदाबाद की ट्रेन से उतरे यात्रियों का सैंपल कोरोना जांच के लिए एकत्र कर रहे हैं।

पहली बार किसी यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले के अस्पतालों में भर्ती दस मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौटे। जिले में अबतक 18 हजार 371 लोग संक्रमित मिलने के साथ 17 हजार 914 लोग स्वस्थ हुए।

सोमवार को एक हजार 338 सैंपल की जांच हुई। वहीं दो हजार 141 लोगों का सैंपल स्वास्थ्यकर्मियों ने लिया है। टाटानगर स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर सैंपल एकत्र का अभियान जारी है।

Share This Article