जमशेदपुर पुलिस ने किया चोरी का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में 14 जून को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया।

थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गए कीमती सामानों की बरामदगी भी सुनिश्चित की।

क्या है मामला 

मामलाजुगसलाई के काली स्थान रोड निवासी लाले तनवीर के घर 14 जून की रात चोरों ने सेंधमारी की थी। चोरों ने घर से जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिए थे। घटना की शिकायत मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू की।

आरोपी की हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस को गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो. चांद उर्फ लंगड़ा पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए सामानों की बरामदगी की है।

ये सामान हुए बरामद

  • एक टैब
  • एक जोड़ी पायल
  • चांदी की चेन
  • एक लेडीज पर्स
  • आधार कार्ड
  • 320 रुपये नकद

सोमवार को जुगसलाई थाना प्रभारी संजय कुमार और विधि व्यवस्था डीएसपी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई और सटीक जांच के कारण 48 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसने के लिए लगातार सक्रिय है।

Share This Article