जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद शमीम का निधन

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद शमीम का बुधवार को निधन हो गया। धतकीडीह कब्रिस्तान में आज उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर तथा रांची प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर के तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें दो स्टेंट भी लगाये लेकिन उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी।

शमीम लंबे समय से एक हिंदी दैनिक अखबार के जमशेदपुर संस्करण में वरीय उपसंपादक पद पर काम कर रहे थे। करीब 53 वर्षीय शमीम के परिवार में पत्नी और बेटी हैं।

सरल और शांत स्वभाव के शमीम ने लगभग 30 साल पहले पत्रकारिता की शुरुआत खेल पत्रकार के रूप में की थी। बाद में वह सामाजिक-सांस्कृतिक बीट के साथ अन्य धर्मों के कार्यक्रमों को भी कुशलतापूर्वक कवर करते थे। हंसमुख स्वभाव के धनी शमीम एक अच्छे गायक भी थे।

Share This Article