झारखंड : इस स्कूल में एक सहेली ने दूसरी को खिला दिया प्रतिबंधित मांस, जानकारी हुई तो…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : स्कूलों में बच्चे अपने टिफिन आपस में बैठकर अक्सर खाया करते हैं। जिसे जो पसंद होता है खा लेता है सामान्य रूप से जोर-जबर्दस्ती की बात इसमें नहीं होती।

जमशेदपुर (Jamshedpur) के मानगो (Mango) स्थित सिंबोसिस पब्लिक स्कूल (Symbiosis Public School) में एक अलग किस्म का मामला सामने आने की बात कही जा रही है।

बताया जाता है कि विषेश समुदाय की एक छात्रा ने अपनी सहेली को प्रतिबंधित मांस खिला दिया।

मामले की जानकारी होने पर छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और मामले की शिकायत की।

स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए विषेश समुदाय की छात्रा को स्कूल से निष्कासित कर दिया है।

वहीं पीड़िता के परिजन द्वारा भी TC की मांग करने पर उन्हें TC दे दिया गया है।

छात्रा ने खुद भी स्वीकार किया

जानकारी देते हुए पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती है।

शुक्रवार को वह रोते हुए घर पहुंची और बताया कि उसकी सहेली ने उसे प्रतिबंधित मांस (Banned Meat) खिला दिया है।

यह बात सहेली ने खुद कबूल की कि उसे प्रतिबंधित मांस खिलाया है। जानकारी मिलने पर वे लोग स्कूल पहुंचे और शिकायत की।

इधर प्रतिबंधित मांस खिलाने वाली छात्रा के भी परिजन स्कूल पहुंचे और गलती कबूल करते हुए परिजन और प्रबंधन से माफी मांगी।

प्रबंधन का कहना है कि आगे से ऐसी गलती ना हो, इसपर विषेश ध्यान दिया जाएगा।

Share This Article