जमशेदपुर SSP से युवती ने लगाई गुहार, युवक ने की जबरदस्ती करने की कोशिश, अब दे रहा जान से मारने की धमकी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी स्थित हरिजन बस्ती में रहने वाली युवती के साथ उसके पड़ाेस में रहने वाले युवक ने छेड़खानी की।

युवती गुरुवार काे अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी विवेक मुखी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। युवती का आरोप है कि बुधवार को वह घर में अकेली थी।

तभी विवेक मुखी घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

विरोध करने पर वह भाग निकला। घटना के बारे किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

वह काफी डर गई। माता-पिता के आने पर उसने उन्हें घटना की जानकारी दी।

इसके बाद माता-पिता विवेक के परिजनों से बात करने गए तो उनके साथ मरापीट की गई।

Share This Article