जमशेदपुर में रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन आज

टाटानगर स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन के लोको पायलट बदल दिए गए, यहां सात मिनट रुकने के बाद ट्रेन हावड़ा की ओर रवाना हो गई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का आज रांची-हावड़ा रूट पर ट्रायल रन किया गया। इस दौरान टाटानगर स्टेशन में लोगों में काफी उत्साह देख गया।

टाटानगर स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन के लोको पायलट (Loco Pilot) बदल दिए गए। यहां सात मिनट रुकने के बाद ट्रेन हावड़ा की ओर रवाना हो गई।

ट्रेन की टाइमिंग किराया

फिलहाल ट्रेन का किराया तय नहीं किया गया है पर रांची से इसका किराया लगभग 1 एक हजार रुपए होगा। वहीं टाटानगर से इसका किराया लगभग 600 से 700 रुपए होगा।

रांची–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से सुबह 5.15 खुलेगी और सुबह 8.40 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। टाटानगर स्टेशन में 5 मिनट के ठहराव के बाद 8.45 बजे टाटानगर स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना हो जाएगी। ट्रेन 12.20 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।

दोपहर 15.45 बजे यह ट्रेन हावड़ा से खुलेगी और 19.05 बजे टाटानगर स्टेशन (Tatanagar station) पहुंचेगी। 5 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन 19.10 बजे रांची के लिए रवाना हो जायेगी।

Share This Article