युवती पर चाय फेंकने की घटना गंभीर, जदयू का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घायल युवती से टीएमएच में की मुलाकात

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला और टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप एक महिला पर असामाजिक तत्वों द्वारा चाय फेंकने की घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं, बल्कि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को हर संभव सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया।

इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि विधायक सरयू राय वर्तमान में शहर में उपस्थित नहीं हैं, किंतु उनके लौटते ही वे पीड़ित परिवार से भेंट करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, नीरज सिंह, दिनेश सिंह, विनोद सिंह, सूरज यादव, चुन्नू भूमिज और अतुल सिंह शामिल थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।