रांची में शुरू हुआ GCF 5.0: तीन दिवसीय सिने फेस्ट में फिल्म और कला का संगम

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के गोस्सनर कॉलेज में आयोजित GCF 5.0 (गोस्सनर सिने फेस्ट) की शुरुआत हो गई है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 9, 10 और 11 अप्रैल को कॉलेज के ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्ट का उद्देश्य फिल्ममेकर्स, डायरेक्टर्स, स्टोरीटेलर्स और म्यूजिक एल्बम कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कला को प्रस्तुत कर सकें। इस सिने फेस्ट के पहले दिन कई प्रमुख अतिथि शामिल हुए, जिनमें बीपी सिंह, बीजू टोप्पो, नीरज कुजूर, मेरी गिर्द और प्रो. राजेश कुमार शामिल हैं।

फिल्म स्क्रीनिंग के लिए भारत के विभिन्न राज्यों जैसे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, केरल और तमिलनाडु से फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म और म्यूजिक एल्बम प्रस्तुत किए गए हैं। इसके अलावा, कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रसिद्ध व्यक्तित्वों ने अपने अनुभव साझा किए। छात्रों को भी सवाल पूछने और सीखने का अवसर दिया गया।

यह आयोजन छात्रों के लिए एक बेहतरीन सीखने का मंच बन रहा है, जहां वे फिल्म और मीडिया की दुनिया को करीब से समझ पा रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी रोचक प्रस्तुतियां और चर्चाएं देखने को मिलेंगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।