26 अप्रैल को होगी झारखंड पात्रता परीक्षा, JPSC ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

Neeral Prakash
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। JPSC ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 (JET) के आयोजन को लेकर विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को किया जाएगा।

दो पेपर में होगी परीक्षा

JET-2024 परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी।

पेपर-1: इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह पेपर अभ्यर्थियों की शिक्षण योग्यता, तार्किक क्षमता, पठन कौशल और सामान्य जागरूकता का आकलन करेगा।

पेपर-2: इसमें 100 प्रश्न होंगे, जो 200 अंकों के होंगे। यह पेपर अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा और उनके विषय ज्ञान की जांच करेगा।

दोनों पेपर के लिए कुल तीन घंटे का समय निर्धारित है और परीक्षा के दौरान कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा।

इन जिलों में बनेंगे परीक्षा केंद्र

परीक्षा राज्य के छह जिलों—रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), हजारीबाग और देवघर—में आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार परीक्षा केंद्रों की सूची 15 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी OTR पोर्टल के माध्यम से अपने केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश

अभ्यर्थी 22 अप्रैल 2026 से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, उपस्थिति पत्रक, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक और आईरिस जांच की व्यवस्था की जाएगी, ताकि प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा सके। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। साथ ही, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।