प्रेसवार्ता में बोले युवा : सदर अस्पताल से आंदोलन स्थल तक देवेन्द्र नाथ महतो को लाया जाए

रांची में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे देवेन्द्र नाथ महतो अस्पताल में उपचाररत हैं। छात्र-युवा प्रतिनिधियों ने चिकित्सकीय स्थिति के आधार पर उन्हें सत्याग्रह स्थल लाने की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जेपीएससी-जेएसएससी में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे “JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान” के तहत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो वर्तमान में सदर अस्पताल, रांची में उपचाररत हैं। देवेन्द्र नाथ महतो को अस्पताल से पुनः जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित सत्याग्रह स्थल पर लाने की मांग को लेकर आज छात्र-युवा प्रतिनिधियों द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को मुकेश महतो, दीनबंधु मंडल एवं रामा अवतार महतो ने संबोधित किया। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि देवेन्द्र नाथ महतो का शरीर वर्तमान में अस्पताल में उपचाराधीन है, लेकिन उनका संघर्ष और संकल्प सत्याग्रह स्थल पर आंदोलनरत छात्र-युवाओं के साथ है। उन्होंने अस्पताल से सत्याग्रह स्थल पर जाने की अनुमति के लिए संबंधित अस्पताल प्रशासन को लिखित आवेदन भी दिया है।

वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज एवं धक्का-मुक्की के बाद देवेन्द्र नाथ महतो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। ऐसे में उनके साथी छात्र-युवा चाहते हैं कि चिकित्सकीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपने साथियों के बीच सत्याग्रह स्थल पर आने की अनुमति दी जाए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।