बिहार : औरंगाबाद में बस पलटने से 15 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

औरंगाबाद में यात्री बस पलटी, 15 घायल; दो की हालत गंभीर

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट जाने से 15 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के वाराणसी से झारखंड जा रही बस रात करीब एक बजे औरंगाबाद बाइपास के पास पलट गई।
औरंगाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गौरव सिंह और अंचल अधिकारी (सीओ) अनुज कुमार ने बताया कि घायलों का एक चिकित्सा केंद्र में उपचार चल रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है, जिनमें बस चालक भी शामिल है।
यात्रियों के अनुसार, बस बुधवार रात करीब 9.15 बजे वाराणसी से चली थी और तड़के औरंगाबाद पहुंची। इसी दौरान एक मोड़ पर यह यात्री बस वहां खड़ी दूसरी बस से टकराकर पलट गई।
अधिकारियों ने बताया कि बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 15 यात्री सासाराम में उतर गए थे। बाकी यात्री औरंगाबाद की ओर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।