कांके के लक्ष्मण चौक पर खादी मेला का उद्घाटन, स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय कारोबार को मिला मंच

कांके के लक्ष्मण चौक पर खादी मेले का शुभारंभ हुआ। स्थानीय उत्पादों और खादी वस्त्रों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र हैं। आयोजकों ने स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कांके के लक्ष्मण चौक पर बुधवार को खादी मेला का उद्घाटन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मदन कुमार महतो और रांची जिला अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष महेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता मृदुल राज, मनीष, लक्ष्मण चौक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

मेले में खादी एवं स्थानीय उत्पादों से संबंधित विभिन्न सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए हैं। उद्घाटन के मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मदन कुमार महतो ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की भावना का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से स्थानीय कारीगरों और छोटे कारोबारियों को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

उन्होंने लोगों से खादी और स्थानीय उत्पादों को अपनाने तथा इन्हें बढ़ावा देने की अपील की। आयोजकों के अनुसार, मेले में विभिन्न प्रकार के खादी वस्त्रों के साथ अन्य उपयोगी सामग्री भी उपलब्ध है। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।