ईसीएल के निदेशक चितरंजन कुमार ने किया हुर्रा ‘सी’ ओपन कास्ट प्रोजेक्ट का दौरा

ईसीएल के निदेशक चितरंजन कुमार ने राजमहल क्षेत्र के हुर्रा ‘सी’ ओपन कास्ट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्पादन, सुरक्षा, परिचालन दक्षता और 3 एमटीवाई सीएचपी की प्रगति की समीक्षा की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राजमहल : ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) (संचालन) चितरंजन कुमार ने राजमहल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान हुर्रा ‘सी’ ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (OCP) का दौरा किया। इस दौरान परियोजना की टीम ने उनका पौधा भेंट कर स्वागत किया।

दौरे के दौरान उन्होंने माइन प्लान की समीक्षा की तथा विभिन्न परिचालन गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्पादन, परिचालन दक्षता एवं सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने 3 एमटीवाई कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) का भी निरीक्षण किया। कोल रिसीविंग प्वाइंट, कोल फीडिंग प्वाइंट एवं साइलो की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, शेष कार्यों को गुणवत्ता, सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।