जनभागीदारी का सशक्त अभियान बन चुका है ‘हर घर तिरंगा अभियान’ : नितिन नवीन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का सशक्त अभियान बताया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता मजबूत करने का आह्वान किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को नई दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ जनभागीदारी का एक सशक्त अभियान बन चुका है। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रगौरव की भावना से देश का हर वर्ग उत्साहपूर्वक जुड़ रहा है।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आइए, इस स्वतंत्रता दिवस अपने अमर शहीदों को नमन करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को और मजबूत करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।