सखुआ महोत्सव के तहत किया पौधरोपण, जलजमाव पर महापौर का एक्शन

रांची में सखुआ महोत्सव के तहत वार्ड 34 में पौधरोपण हुआ। वहीं डिबडीह में जलजमाव की शिकायत पर महापौर रोशनी खलखो ने मौके पर पहुंचकर तत्काल जलनिकासी के निर्देश दिए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम द्वारा शहर को सुंदर, स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सखुआ महोत्सव’ के तहत बुधवार को वार्ड संख्या 34 में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शशि शेखर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, स्थानीय पार्षद अजीत कच्छप सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सखुआ समेत कई प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उपस्थित लोगों ने इनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है। नगर निगम ने आम नागरिकों से भी अपने आसपास पौधे लगाने और इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

दूसरी ओर डिबडीह क्षेत्र में जलजमाव की शिकायत मिलते ही महापौर रोशनी खलखो ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मियों की टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को अविलंब जलनिकासी के निर्देश दिए।

महापौर के आदेश पर निगम की टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए नालियों की सफाई और पानी निकालने की व्यवस्था शुरू की। नगर निगम के कर्मी प्रभावित इलाकों में लगातार सक्रिय हैं और जलजमाव वाले अन्य स्थानों को चिह्नित कर नालियों की सफाई व राहत कार्य तेजी से चला रहे हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।