खूंटी में जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक में संगठनात्मक तैयारियों और तिरंगा यात्रा पर चर्चा की। गुरु रविदास जयंती की पवित्र मिट्टी मंडलों को सौंपी गई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को भाजपा कार्यालय खूंटी में जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक में शामिल हुए। जिसमें बूथ स्तर के संगठनात्मक कार्यों से लेकर आगामी तिरंगा यात्रा के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, अमित सिंह, अरुण गुप्ता, निखिल कंडुलना और रूपेश जायसवाल सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

साथ ही संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रही समरसता संकल्प यात्रा के तहत उनके जन्मस्थल काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश को सभी मंडल को सौंपा गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।