‘7 डॉग्स’ पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय फिल्म, हर मायने में बड़े पर्दे की फिल्म: सलमान खान

सलमान खान ने 7 डॉग्स को भव्य अंतरराष्ट्रीय एक्शन फिल्म बताया। भारत, मिस्र, यूरोप और हॉलीवुड के कलाकारों से सजी यह फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उन्हें फिल्म “7 डॉग्स” में काम करते हुए बहुत मजा आया। यह एक अंतरराष्ट्रीय एक्शन फिल्म है जिसमें भारत, मिस्र, यूरोप, हॉलीवुड और पश्चिम एशिया के कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म ने उन्हें अलग-अलग संस्कृतियों और फिल्म उद्योग के साथ मिलकर काम करने का मौका दिया।

इस फिल्म में सलमान के साथ संजय दत्त, मिस्र के सुपरस्टार अहमद इज और करीम अब्देल अजीज, अंतराष्ट्रीय अभिनेत्री मोनिका बेलुची और जियानकार्लो एस्पोसिटो भी हैं। यह फिल्म 21 अगस्त को पूरे भारत के सिनेमाघरों में हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज होगी।

बड़े स्तर पर बनाई गई एक्शन मनोरंजन फिल्म “7 डॉग्स” का निर्देशन आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह ने किया है।

सलमान ने एक बयान में कहा, “‘7 डॉग्स’ हर मायने में बड़े पर्दे की फिल्म है। इसका स्तर, एक्शन और बनाई गई दुनिया बहुत भव्य है। तुर्किये और उनकी टीम ने इसे बड़े पैमाने पर समर्थन दिया है, वहीं आदिल और बिलाल ने इसमें अंतरराष्ट्रीय एक्शन फिल्मों के निर्माण का अपना अनुभव लगाया है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे आज के अरब सिनेमा की महत्वाकांक्षा और ऊर्जा देखकर भी बहुत अच्छा लगा और यह भी कि कैसे वह अपनी पहचान खोए बिना दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंच रहा है। मुझे ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत मजा आया जो अलग-अलग संस्कृतियों और फिल्म इंडस्ट्रीज को एक साथ लाया है।”

अभिनेता (60) ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि फिल्म अपनी भव्यता और मनोरंजन के कारण भारतीय दर्शकों को पसंद आएगी।

सलमान ने कहा, “यह नई तरह की मनोरंजक फिल्म है और ऐसी फिल्म है जिसे आप सिनेमाघर में देखने का अनुभव लेना चाहेंगे। इसमें वास्तव में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एहसास है और मुझे इसका हिस्सा बनने की खुशी है।”

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।