
डाल्टनगंज : पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने बुधवार को मलय डैम के नहर के टूटे हुए बांध का स्थल निरीक्षण किया। बांध टूटने से स्थानीय ग्रामीणों को हो रही परेशानियों और असुविधाओं को देखते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य प्रारंभ करने एवं लोगों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए सदैव वे जनता के साथ खड़े हैं।

