न्यायालय छह अक्टूबर को विधायी विशेषाधिकारों से जुड़े मुद्दे पर सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट की सात न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ विधायकों के विधायी विशेषाधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी से जुड़े मामले पर छह अक्टूबर से सुनवाई शुरू करेगी। दूसरा मामला 22 सितंबर से होगा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि विधायकों के विधायी विशेषाधिकारों के दायरे और बोलने एवं अभिव्यक्ति की आजादी के मौलिक अधिकार पर इसके प्रभाव से जुड़े प्रावधानों की व्याख्या के मामले में सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ छह अक्टूबर से सुनवाई शुरू करेगी।

अदालत ने कहा कि बिक्री कर पर अतिरिक्त उपकर लगाने की राज्य विधानमंडल की शक्ति से जुड़े एक अलग मामले में भी सात न्यायाधीशों की पीठ 22 सितंबर से सुनवाई करेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।