डिफेंस सप्लाई के नाम पर चल रहा था शराब का खेल! हजारीबाग में 40 लाख की विदेशी शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

हजारीबाग के कोर्रा में आबकारी विभाग की छापेमारी में 40 लाख की डिफेंस शराब बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और ग्रॉसरी सामान भी जब्त।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh news: सेना और अर्धसैनिक बलों के नाम पर शराब का बड़ा खेल! हजारीबाग में आबकारी विभाग की छापेमारी में करीब 40 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद हुई है। हैरानी की बात यह है कि शराब की बोतलों पर साफ-साफ ‘ओनली फॉर डिफेंस सप्लाई’ और ‘सेल फॉर डिफेंस’ के लेबल लगे हुए थे।

दरअसल, यह पूरा मामला हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित झांझरिया पुल के आनंदपुरी इलाके का है।

आबकारी विभाग की टीम ने यहां छापेमारी कर 35 कार्टून विदेशी शराब जब्त की। इसके अलावा करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लगभग आठ लाख रुपये मूल्य का ग्रॉसरी सामान भी बरामद किया गया है।

इस मामले में विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग सेना और अर्धसैनिक बलों के पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर शराब और ग्रॉसरी सामान खरीदते थे। इसके बाद इन सामानों को सामान्य बाजार में बेचने की तैयारी थी।

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार की जेब से भी 35 हजार रुपये मिले हैं। यह रकम कमरे से बरामद साढ़े तीन लाख रुपये से अलग बताई गई है।

सहायक उत्पाद आयुक्त रामलीला रवानी ने शराब और नकदी बरामद होने की पुष्टि की है। फिलहाल आबकारी विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि सामान कहां से खरीदा जाता था और इस पूरे कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।