JSSC-CGL पेपर लीक केस में CID का एक्शन, 62 वर्षीय सुरेश राय गिरफ्तार

जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) पेपर लीक मामले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, बोकारो के दुग्धा से 62 वर्षीय सुरेश राय गिरफ्तार, अभ्यर्थियों को प्रश्न-उत्तर रटवाने का आरोप।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 वर्षीय सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

CID के मुताबिक, बोकारो जिले के दुग्धा थाना क्षेत्र स्थित न्यू बीसीसीएल कॉलोनी के क्वार्टर नंबर M-25/3 में रहने वाले सुरेश राय के घर पर 30 से अधिक अभ्यर्थियों को कथित तौर पर प्रश्न-उत्तर रटवाए गए थे। इस मामले में उनके बेटे उमेश राय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान CID ने यह कार्रवाई की है। जांच एजेंसी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। अब यह देखना अहम होगा कि जांच में आगे और क्या खुलासे होते हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।