Ranchi News: रांची के 45 कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों को 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो होंगे सील

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: रांची के 45 कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों को 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो होंगे सील
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राजधानी रांची में नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों और लॉज के खिलाफ नगर निगम एक बार फिर सख्त नजर आया। निगम ने कार्रवाई करते हुए 45 संस्थानों को अंतिम स्मार नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर संचालन बंद करने और सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया है। निगम ने सभी संस्थानों को 24 अल्टीमेटम देते हए कहा है कि, उनके निर्देशों का पालन नहीं होने पर संबंधित संस्थानों को सील कर दिया जाएगा। मालूम हो कि, इससे पहले भी नगर निगम 10 ऐसे संस्थानों के संचालन को बंद करा चुका है।

इन दस्तावेजों को जमा करना होगा अनिवार्य

नगर निगम के मुताबिक, कोचिंग संस्थान, हॉस्टल और लॉज चलाने के लिए ट्रेड लाइसेंस, हॉस्टल पंजीकरण, वाणिज्यिक होल्डिंग, फायर एनओसी और स्वीकृत भवन प्लान सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया था। लेकिन कई संस्थानों ने इसका पालन नहीं किया। इसलिए यह कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और झारखंड भवन उपविधि, 2016 के तहत की जा रही है।

लालपुर और ईस्ट जेल रोड के संस्थान शामिल

जिन पर निगम ने नोटिस जारी किया है, लालपुर के हरिओम टावर और ली डिजायर कॉम्प्लेक्स स्थित फिटजी, न्यूटन ट्यूटोरियल्स, मेंटर एडुसर्व, बीआरडीएस, जीएस नेक्सस, करियर प्वाइंट, विनय आईएएस एकेडमी, पोद्दार कॉमर्स एकेडमी, केडी लाइब्रेरी और विजन आईएएस सहित कई संस्थान शामिल हैं। वहीं, ईस्ट जेल रोड के सक्सेस मंत्रा, द लर्नर्स हब, सार्थक लाइब्रेरी, लक्ष्य लाइब्रेरी, उड़ान आईएएस एकेडमी, इनसाइट लाइब्रेरी और एक्सेलेंसी आईएएस समेत अन्य संस्थानों को भी निगम की तरफ से नोटिस दिया गया है।

पहले 10 संस्थानों पर हो चुकी है कार्रवाई

नगर निगम पहले लक्ष्य डिफेंस एकेडमी, आरसी फिजिकल एकेडमी के दो केंद्र, कमांडो फिजिकल एकेडमी, किरण एकेडमी, जीएस नेक्सस, द लर्नर हब, विश्वेश्वरी स्टडी सेंटर, भाभा करियर इंस्टीट्यूट और अयान्श द सिविल सर्विसेज का संचालन बंद करा चुका है। निगम ने साफ कहा है कि 24 घंटे में आदेशों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों को सील करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Share This Article