Ranchi News: स्थापना दिवस समारोह की तारीख बदलने के विरोध में निकाला गया मशाल जुलूस

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: स्थापना दिवस समारोह की तारीख बदलने के विरोध में निकाला गया मशाल जुलूस
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi News: झारखंड स्थापना दिवस की तारीख 15 नवंबर से बदलकर 28 नवंबर किए जाने के विरोध में निकाले गए मशाल जुलूस के दौरान बुधवार को रांची के जेल चौक के पास हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

28 नवंबर को स्थापना दिवस मनाने का विरोध

दरअसल, राज्य सरकार ने इस वर्ष स्थापना दिवस के कार्यक्रम को स्थगित कर इसे 28 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले स्थापना दिवस 15 नवंबर को मनाया जाना था। सरकार के इस फैसले का आदिवासी संगठनों की ओर से विरोध किया जा रहा है।

विरोध कर रहे संगठनों ने इसी मुद्दे पर मशाल जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान जेल चौक के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर लिया, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया।

15 नवंबर को ही स्थापना दिवस मनाने की मांग

आदिवासी संगठनों का कहना है कि झारखंड का गठन 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर हुआ था। ऐसे में राज्य का स्थापना दिवस भी इसी ऐतिहासिक तारीख को मनाया जाना चाहिए।

संगठनों ने स्थापना दिवस की तारीख में बदलाव पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि 15 नवंबर झारखंड की पहचान और इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण दिन है। इसी कारण वे 28 नवंबर को स्थापना दिवस मनाने के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

 

Share This Article