रिवाइवल पैकेज देकर एचईसी को बचाए केंद्र सरकार : कैलाश यादव

एचईसी की खराब आर्थिक स्थिति पर एचईसी नागरिक परिषद के अध्यक्ष कैलाश यादव ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष रिवाइवल पैकेज देकर संस्थान बचाने की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : एचईसी नागरिक परिषद के अध्यक्ष सह राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने एचईसी के माली हालत पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि एचईसी को रिवाइवल पैकेज देकर बचाया जाए। उन्होंने बुधवार को कहा कि एचईसी मदर इंडस्ट्रीज है और एशिया का सबसे बड़ा भारी उद्योग कारखाना है। केंद्र सरकार को विशेष रिवाइवल पैकेज देकर इसे बचाने का ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एचईसी के लंबे कार्यकाल में कंपनी की कई बार माली हालत खराब हुई है और यह BIFR में भी जा चुकी है। लेकिन मातृ उद्योग होने के कारण पूर्ववर्ती सरकारों ने विशेष रिवाइवल पैकेज देकर बराबर पहल की और इसे बचाया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।