जामताड़ा में 14 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, इलाके में शोक का माहौल

जामताड़ा के मिहिजाम में कक्षा 9 के छात्र आयुष शर्मा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वार्षिक परीक्षा और गणित पेपर के बाद तनाव की आशंका जताई जा रही है।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Student Commits Suicide: जामताड़ा जिले के मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 स्थित बादोलीगढ़ में शनिवार रात एक दुखद घटना सामने आई। यहां 14 वर्षीय छात्र आयुष शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

आयुष चितरंजन स्थित संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल फैल गया।

घर में अकेला था छात्र

परिजनों के अनुसार घटना के समय आयुष घर में अकेला था। उसकी मां और नानी किसी काम से बाजार गई हुई थीं। इसी दौरान आयुष ने कमरे की छत में लगे हुक में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब मां और नानी घर लौटीं तो उन्होंने आयुष को फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर वे जोर-जोर से रोने लगीं और शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आयुष की वार्षिक परीक्षा चल रही थी और शनिवार को उसने गणित का पेपर (Math Paper) दिया था।

परीक्षा के तनाव की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा खराब होने के कारण वह तनाव में था। हालांकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।

Share This Article